हिन्दी सप्ताह समारोह (दि. 09/09/2024 से 13/09/2024)

हिंदी दिवस के अवसर पर सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट स्थित हिंदी भवन ने दि. 09/09/2024 से 13/09/2024 तक ‘हिंदी सप्ताह समारोह’ का आयोजन किया गया । 
इसमें रंगोली, पोस्टर, भाषण, कहानी, निबंध, कविता लेखन, अनुवाद आदि जैसी चौदह प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पुस्तकालय, बैंक, सरस्वती मंदिर, विवेकानंद प्रतिमा आदि का दौरा किया गया।
इन दिनों हिन्दी भवन के पूर्व प्राध्यापक डॉ. गिरीशभाई त्रिवेदी, डॉ. कमलेश देसाई, डॉ. यशवन्त गोस्वामी, डॉ. मनहर गोस्वामी, डॉ. नीरूबेन बोरिसानिया, कई अन्य विषयों के शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी एवं हिन्दी भाषा के अधिकारी उपस्थित थे। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Published by: Department of Hindi

13-09-2024