हिन्दी दिवस – 2025
हिन्दी भवन के कर्मचारी एवं हिन्दी भवन के छात्रों द्वारा दि. 16/09/2025 को 'हिन्दी दिवस' के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप डॉ. हेमलबहन व्यास (एसो. प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, डी. के. वी. कॉलेज, जामनगर) उपस्थित रहें। सभी छात्रों ने हिन्दी भाषा के लिए वक्तव्य, कविताएँ आदि के द्वारा हिन्दी के महत्त्व को लेकर आकर्षक प्रस्तुतीकरण कर हिन्दी भाषा के उज्जवल भविष्य को स्पष्ट किया। हिन्दी भवन के अध्यापकों ने भी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में छात्रों एवं कर्मचारियों को अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। हिन्दी भाषा सामान्य जन तक पहुँचे, इसके लिए उपायों को वर्णित किया।
Published by: Department of Hindi
16-09-2025
© 2026 Saurashtra University-Rajkot. All Rights Reserved